Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : आईजी ने ली रायपुर रेंज के सभी एसपी की बैठक, महिला और अनुसूचित वर्ग के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश...

इससे शिकायत जांच और परामर्श की गुणवत्ता में सुधार की अपेक्षा है।

Raipur City News : आईजी ने ली रायपुर रेंज के सभी एसपी की बैठक, महिला और अनुसूचित वर्ग के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश...
X
Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने महिला थाना, महिला सेल और अजाक थाना के पर्यवेक्षण और प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, और गरियाबंद जिलों के अधिकारियों समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Raipur City News : बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला संबंधी लंबित अपराधों एवं शिकायतों की समीक्षा करना था। आईजी मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मामलों का कुशल पर्यवेक्षण करें और त्वरित समाधान के लिए प्रबंधन क्षमताओं का विकास करें।


Raipur City News : संवेदनशीलता और तकनीकी साधनों के उपयोग पर जोर
आईजी ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों का समाधान शीघ्रता से हो। उन्होंने परामर्श के दौरान तकनीकी साधनों जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग कर दूरस्थ पक्षों को शामिल करने का सुझाव दिया। इससे शिकायत जांच और परामर्श की गुणवत्ता में सुधार की अपेक्षा है।


Raipur City News :
महिला सुरक्षा और जनजागरूकता अभियान पर विशेष ध्यान
महिला सेल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे महिला और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने और शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।


Raipur City News : पीड़ितों को राहत राशि दिलाने के निर्देश
जांच अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत राशि प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire