Create your Account
Raipur City News : आईजी ने की रेंज क्राइम मीटिंग, चुनाव को लेकर गुंडा अभियान शुरू करने के निर्देश...
- Rohit banchhor
- 24 Jan, 2025
इन बैठकों में आगामी नगरीय और ग्रामीण निकाय चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण बैठकें कीं। पहली बैठक राजधानी रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की गई, जबकि दूसरी बैठक में रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया। इन बैठकों में आगामी नगरीय और ग्रामीण निकाय चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।
Raipur City News : चुनाव के लिए गुंडा अभियान और सख्त कार्रवाई के निर्देश-
आईजी ने अधिकारियों को आगामी चुनावों के लिए समुचित तैयारियों का निर्देश दिया। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने, शस्त्र जमा कराने और अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने और बाउण्ड ओव्हर करने के आदेश दिए गए।
Raipur City News : लंबित अपराधों की समीक्षा और सायबर अपराध पर ध्यान-
बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों, जैसे गुम नाबालिगों के मामले, एनडीपीएस एक्ट, सायबर अपराधों की समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों को सायबर हेल्पलाइन 1930 का अधिक प्रचार-प्रसार करने और आम जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच करने, जप्त वाहनों की नीलामी करने, अपराध से अर्जित संपत्ति की अटैचमेंट और आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
नक्सल उन्मूलन और यातायात व्यवस्था पर ध्यान
नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देते हुए आईजी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
Raipur City News : साथ ही, धमतरी और गरियाबंद में नक्सल अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आईजी ने यातायात अधिकारियों को शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार वाहन चलाने, अवैध पार्किंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईजी ने यह भी कहा कि सभी राजपत्रित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे और आगामी चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
- 2. LSG vs SRH IPL 2026: LSG के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव, देखें
- 3. Raipur City News : रेलवे स्टेशन के पास अवैध चाकू बिक्री का खुलासा, जनरल स्टोर्स से 8 बटनदार चाकू जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
- 4. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

