Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : आईजी अमरेश मिश्रा ने ली रायपुर रेंज की बैठक, अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने दिए निर्देश

संभावित गुंडा-बलवा रोकने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

Raipur City News : आईजी अमरेश मिश्रा ने ली रायपुर रेंज की बैठक, अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने दिए निर्देश
X

Raipur City News : रायपुर। आईजी अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए। बैठक में रायपुर रेंज के रायपुर (ग्रामीण), महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी और बलौदाबाजार जिलों के पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

आईजी ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर निगरानी बढ़ाने और एंड टू एंड जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लंबित अपराधों, चिटफंड मामलों और सायबर अपराधों का गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर समय सीमा में निराकरण करने को कहा गया। गौवंश तस्करी और जप्त वाहनों के निस्तारण पर भी कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री रोकने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किशोर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए विशेष बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। होली, रमजान और अन्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चेकिंग और पेट्रोलिंग करने का आदेश भी जारी किया गया।

आईजी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मालवाहक वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा बजट सत्र के दौरान सभी सुरक्षा प्रबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने और संभावित गुंडा-बलवा रोकने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire