Breaking News
:

Raipur City News : संपत्ति के लालच में पति को जलाया, गंभीर हालत में उपचार जारी, आरोपी महिला गिरफ्तार...

Raipur City News

पुलिस ने आरोपित महिला सूरज बाई जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति के लालच में महिला ने अपने ही पति को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में पीड़ित शिव कुमार बंजारे 48 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए हैं और फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपित महिला सूरज बाई जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।


Raipur City News : बता दें कि यह घटना 14 जनवरी 2025 की रात की है, जब शिव कुमार बंजारे अपनी दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास रावांमाठा, थाना खमतराई गए थे। मरणासन्न कथन में शिव कुमार ने बताया कि सूरज बाई अक्सर जमीन-जायदाद को अपने नाम करने की मांग करती थी। पीड़ित ने जब इस मांग को ठुकराया, तो महिला ने गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना वाली रात, शिव कुमार अपनी पहली पत्नी से मिलने के बाद सूरज बाई के घर पहुंचे और खाना खाकर सो गए।


Raipur City News : रात करीब 11.30 बजे सूरज बाई, जिन्होंने पहले से गैस सिलेंडर चालू कर रखा था, ने उसे आग के हवाले कर दिया। आग में झुलसे शिव कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।र् पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर जांच शुरू की और आरोपित महिला सूरज बाई जोशी 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 56/25 के तहत धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us