Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : पति ने तीन तलाक कहकर 24 साल पुरानी शादी तोड़ी, पत्नी ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

शबाना का दावा है कि पति ने पैसे की जरूरत का हवाला देकर शादी में मिले 22 तोला सोना और 40 तोला चांदी भी बेच दिया।

Raipur City News : पति ने तीन तलाक कहकर 24 साल पुरानी शादी तोड़ी, पत्नी ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मठपुरेना स्थित गोकुल नगर में रहने वाली शबाना खान को उसके पति मोहम्मद खान ने तीन तलाक देकर दो दशक से अधिक पुराने संबंध को खत्म कर दिया है। शबाना ने न्याय की उम्मीद में थानों के चक्कर काटने के बाद अब पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की अपील की है। अपने अधिवक्ता साजिद खान के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची शबाना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पति ने तीन बार तलाक कहकर उन्हें छोड़ दिया।



Raipur City News : बता दें कि शबाना का विवाह लगभग 24 वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से नयापारा, फूल चौक निवासी मोहम्मद खान के साथ हुआ था। शबाना ने बताया कि उन्होंने अपने पति की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी, खासकर 2021 में जब उनके पति का गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। पति की हड्डियों में चोटें आईं, और वह 5 महीने तक बेड पर थे। इस दौरान शबाना ने उनकी देखभाल की, खाना-पीना, दवाई और अस्पताल के चक्कर भी लगाए।


Raipur City News : शबाना का दावा है कि पति ने पैसे की जरूरत का हवाला देकर शादी में मिले 22 तोला सोना और 40 तोला चांदी भी बेच दिया। इसके बाद मायके से और पैसे लाने का दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई और 28 नवंबर 2021 को उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने मकान भी बेच दिया।


Raipur City News : शबाना को बाद में पता चला कि उनके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है और वह उसी के साथ मंडी गेट, पंडरी, रायपुर में रह रहे हैं। जब शबाना अपने भाई, जीजा, और मामा के साथ पति से मिलने गईं, तो उनके पति ने गुस्से में आकर तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहा और उन्हें घर से बाहर कर दिया। पति ने धमकी भी दी कि अगर वह दोबारा घर आईं, तो उनकी जान को खतरा होगा। शबाना अब न्याय की उम्मीद में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire