Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : PHQ में हाईलेवल बैठक, IB चीफ तपन डेका ने की नक्सल ऑपरेशन और आतंकी हमले पर चर्चा...

इस गुप्त बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन की प्रगति, आगामी रणनीति और पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

Raipur City News : PHQ में हाईलेवल बैठक, IB चीफ तपन डेका ने की नक्सल ऑपरेशन और आतंकी हमले पर चर्चा...
X

Raipur City News : रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में मंगलवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक चली हाईलेवल बैठक समाप्त हो गई। इस गुप्त बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन की प्रगति, आगामी रणनीति और पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

Raipur City News : बैठक में छत्तीसगढ़ DGP, नक्सल डीजी, CRPF डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और अन्य पैरामिलिट्री बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, बीजापुर के कुर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन के ब्लू प्रिंट पर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसमें 10,000 से अधिक जवानों की तैनाती शामिल है।

Raipur City News : इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ की आंतरिक सुरक्षा को लेकर लोकल इंटेलिजेंस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक PHQ के SIB मीटिंग हॉल में आयोजित की गई और इसे अत्यंत गोपनीय रखा गया। मीडिया को बैठक से दूर रखा गया और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire