Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : इधर पुलिस चला रही निजात अभियान और उधर आरक्षक मिला नशे में चूर, वीडियो वायरल...

बता दें कि वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी पहने हुए नजर आ रहा है, जो पूरी तरह नशे की हालत में गंदगी में सो रहा है।

Raipur City News : इधर पुलिस चला रही निजात अभियान और उधर आरक्षक मिला नशे में चूर, वीडियो वायरल...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक पुलिसकर्मी का नशे में चूर होकर गंदगी में सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि को गहरी चोट पहुंचाई है और अब इस पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Raipur City News : बता दें कि वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी पहने हुए नजर आ रहा है, जो पूरी तरह नशे की हालत में गंदगी में सो रहा है। यह घटना रायपुर के आमानाका ब्रिज के पास की बताई जा रही है।
रायपुर पुलिस इस वीडियो के सामने आने के बाद सक्रिय हो गई है। पुलिस कप्तान निजात के नेतृत्व में निजात अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नशे से बचाव और नशीली पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई है। इस अभियान के तहत, पुलिसकर्मियों से भी अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें।


Raipur City News : सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा आरक्षक भिलाई का निवासी है और रायपुर के माना में तैनात है। उसकी ड्यूटी हाल ही में साइंस कॉलेज में आयोजित भीम आर्मी सेना के कार्यक्रम में थी। थाना प्रभारी ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire