Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में छाया शोक

वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे कर्तव्यपालन के दौरान हुई दुखद घटना बताया है।

Raipur City News : ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में छाया शोक
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक प्रधान आरक्षक की आकस्मिक मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान फुलजेश पन्ना 51 वर्ष के रूप में हुई है, जो जशपुर जिले के निवासी और कांकेर जिले में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, फुलजेश पन्ना को प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन पर रिजर्व बल के रूप में सुरक्षा ड्यूटी के लिए बुलाया गया था। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद साथी कर्मियों ने उन्हें तत्काल रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस विभाग में इस खबर से गम का माहौल है, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे कर्तव्यपालन के दौरान हुई दुखद घटना बताया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire