Raipur City News : हवलदार ने एसीबी अधिकारी बनकर की लाखों की ठगी, दर्जनों पुलिसकर्मियों को बनाया शिकार...
पुलिस अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले में अपने ही विभाग के एक हवलदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी हवलदार जयदेव वर्मा ने एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी होने का झूठा दावा करके दर्जनों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की।
Raipur City News : बता दें कि आरोपी जयदेव वर्मा वर्तमान में लोक आयोग में पदस्थ था, लेकिन वह खुद को एसीबी का अधिकारी बताकर लोगों को डराता था और उनसे पैसे ऐंठता था। उसने पुलिस विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन खरीदने के लालच में फंसाया और उनसे बड़ी रकम वसूली।
Raipur City News : यह मामला साल 2019 में सामने आया था, जब पीड़ितों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। तब से चल रही जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, जयदेव वर्मा ने लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।


