Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सर्वधर्म संकट मोचन मंदिर में धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, जयपुर की टीम करेगी भव्य आतिशबाजी...

सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर शामिल होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Raipur City News : सर्वधर्म संकट मोचन मंदिर में धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, जयपुर की टीम करेगी भव्य आतिशबाजी...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में 12 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी, संरक्षक कमलेश तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर नायक और सुब्रत घोष ने बताया कि इस वर्ष भी उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान हनुमान के अभिषेक और श्रृंगार के साथ होगी।

Raipur City News : दोपहर 12 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 1 बजे से प्रसादी वितरण शुरू होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित मंडल-आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, नगर निगम के एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Raipur City News : श्री राठी ने बताया कि मंदिर में 8 से 10 हजार हनुमान भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री भी हनुमान जी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। मंदिर को आकर्षक साज-सज्जा और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा। महाआरती के बाद जयपुर से आई विशेष टीम द्वारा भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा, जो उत्सव की रौनक को और बढ़ाएगा। उत्सव की विशालता को देखते हुए मंदिर समिति ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष सहयोग मांगा है। श्री राठी ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर शामिल होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire