Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत समारोह आयोजित

Raipur City News : रायपुर। फुंडहर ग्राम पंचायत में माननीय विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Raipur City News : विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत समारोह आयोजित
X
Raipur City News : रायपुर। फुंडहर ग्राम पंचायत में माननीय विधायक मोतीलाल साहू के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व समाज सेवक हितेश कुमार साहू और उनके साथियों ने किया, जिसमें माना मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंतराम निषाद, ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, और बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए।


Raipur City News : समारोह की शुरुआत देवी-देवताओं की स्तुति और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य से हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू का पुष्पमाला, शॉल, और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मोतीलाल साहू ने ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए ग्राम की प्रगति और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने समाज सेवक हितेश कुमार साहू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ग्राम पंचायत में एकता और सामंजस्य बना रहता है।


Raipur City News : हितेश कुमार साहू ने विधायक साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत की उपलब्धियों की प्रशंसा की और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में महिला स्वं समितियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, और दसवीं एवं बारहवीं के उत्कृष्ठ छात्रों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने ग्रामवासियों के बीच सामुदायिक भावना को और मजबूत किया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire