Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : भारी बारिश की वजह से गिरा गणेश पंडाल, प्रतिमा सुरक्षित, देखें वीडियो...
बता दें कि तेज हवा और बारिश के कारण गणेश पंडाल अचानक गिर गया।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में अचानक मौसम की करवट ने गणेश उत्सव के माहौल को हिला दिया। दोपहर के बाद तेज हवा और जोरदार बारिश ने शहर को तर कर दिया, जिसके चलते बूढ़ापारा इलाके में बना एक बड़ा गणेश पंडाल ढह गया।
Raipur City News : बता दें कि तेज हवा और बारिश के कारण गणेश पंडाल अचानक गिर गया। हालांकि, इस घटना में सबसे चमत्कारी बात यह रही कि गणेश प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पंडाल का भारी भार प्रतिमा पर आ गया, लेकिन भगवान गणेश की मूर्ति ने पंडाल को पूरी तरह से नीचे गिरने से रोक लिया। इसे लेकर स्थानीय लोगों और समिति के कार्यकर्ताओं ने इसे भगवान गणेश का चमत्कार बताया है।
Raipur City News : घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की सहायता से पंडाल को फिर से ठीक करने का काम जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


