Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: रायपुर में निःशुल्क हार्ट फेलियर और ट्रांसप्लांट परामर्श शिविर: MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के विशेषज्ञ 24-25 मार्च को देंगे सलाह, जांच पर 20% छूट

Raipur City News: रायपुर में निःशुल्क हार्ट फेलियर और ट्रांसप्लांट परामर्श शिविर: MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के विशेषज्ञ 24-25 मार्च को देंगे सलाह, जांच पर 20% छूट
X

Raipur City News: रायपुर। हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर! देश के प्रमुख हार्ट फेलियर केयर एवं ट्रांसप्लांट संस्थान MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के विशेषज्ञ डॉक्टर रायपुर में निःशुल्क उन्नत परामर्श शिविर में शामिल होंगे। श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं MGM हेल्थकेयर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में हार्ट फेलियर उपचार और हार्ट ट्रांसप्लांट से जुड़ी विशेषज्ञ सलाह मुफ्त में दी जाएगी। साथ ही समस्त संबंधित जांचों पर 20% तक की छूट भी मिलेगी।

Raipur City News: कब और कहां होगा शिविर?


यह विशेष परामर्श शिविर 24 और 25 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सी-14, सेक्टर-8ए, कमल विहार, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। हृदय रोगियों को MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के अनुभवी विशेषज्ञों से सीधे परामर्श का अवसर मिलेगा। परामर्श के लिए पहले से पंजीकरण आवश्यक है। इच्छुक मरीज संपर्क नंबर 0771-3103333 या 9109988216 पर कॉल कर सकते हैं।

Raipur City News: किन मरीजों को जरूर आना चाहिए?


शिविर में विशेष रूप से उन मरीजों को लाभ मिलेगा जिन्हें:

- डॉक्टर ने बताया हो कि हृदय की पंपिंग क्षमता कम हो गई है

- हार्ट ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई हो

- बाईपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी संभव नहीं है

- थोड़ा चलने या दैनिक कार्य करने पर अत्यधिक थकान या सांस फूलना हो

- पैरों या शरीर में सूजन रहती हो या हृदय रोग से संबंधित अन्य लक्षण हों

Raipur City News: इन सभी स्थितियों में विशेषज्ञ डॉक्टर उन्नत उपचार विकल्प, दवा प्रबंधन, जीवनशैली परिवर्तन और यदि आवश्यक हो तो हार्ट ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पर विस्तृत परामर्श देंगे।

Raipur City News: यह शिविर हृदय रोगियों के लिए सुनहरा अवसर है। यदि आप या आपके परिचित इन लक्षणों से जूझ रहे हैं, तो 24-25 मार्च को श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अवश्य पहुंचें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire