Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News: शुक्रवारी बाजार से स्टेशन तक 27 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के प्रयास से रायपुर पश्चिम विधानसभा को मिली एक और सड़क, कहा-हमनें बनाया हम ही संवारेंगे
Raipur City News: पूर्व लोक निर्माण मंत्री व रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के प्रयासों पर सीएम विष्णुदेव साय ने मुहर लगाते हुए गुढिय़ारी को

रायपुर। Raipur City News: पूर्व लोक निर्माण मंत्री व रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के प्रयासों पर सीएम विष्णुदेव साय ने मुहर लगाते हुए गुढिय़ारी को एक और फोरलेन सड़क प्रदान कर दी है। यह सड़क शुक्रवारी बाजार से शुरू होकर प्लेटफार्म-5 स्थित रेलवे फाटक को जोड़ेगी तथा पूरी तरह फोरलेन होगी। अभी यह सड़क कई जगह बेहद संकरी है। लगभग पौन किमी की इस सड़क के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 26.52 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी है।
Raipur City News: सड़कों का इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ाने होगी कोशिश: मूणत
सड़क निर्माण की मंजूरी और फंड मंजूर करने के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सीएम विष्णुदेव साय, और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम क्षेत्र में सड़कों का इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ाने के लिए और बड़ी कोशिशें की जाएंगी। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया से चर्चा करते हुए दोहराया कि वे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए कृत संकल्पित हैं तथा यह कोशिश जारी रखेंगे।
Raipur City News: बता दें कि पूर्व लोक निर्माण मंत्री अपने मंत्री कार्यकाल में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं को यहां पूर्णता से लागू किया था। रायपुर पश्चिम से गुजरनेवाली अन्य सड़कों के चौड़ीकरण तथा फ्लाईओवर्स का निर्माण मूणत के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुआ है।
Raipur City News: शुक्रवारी से स्टेशन तक करीब 0.78 किमी के नए फोरलेन निर्माण में राज्य शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि इस सड़क के निर्माण का टेंडर जारी करने से पहले सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति ली जाए। इस सड़क पर पुल-पुलिया बनानी हो तो उसका ड्राइंग-डिजाइन भी फाइनल करवा लिया जाए। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भूअर्जन करना होगा। प्रस्ताव के अनुसार भूअर्जन की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।
Raipur City News: रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए मिलेगी क्लीयर एंट्री
बता दें कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गुढिय़ारी समेत समूचे रायपुर पश्चिम की फ्री तथा क्लीयर एंट्री के लिए इस सड़क का प्रस्ताव तैयार करवाया था। यह सड़क केवल स्टेशन ही नहीं, बल्कि गुढिय़ारी को स्टेशन इलाके से जोडऩेवाली महत्वपूर्ण सड़क भी है। यह कई जगह संकरी है, इसलिए ट्रैफिक में दिक्कतें होती हैं। विशेषज्ञों तथा शुक्रवारी इलाके के लोगों से लंबे विचार-विमर्श के बाद मूणत ने प्रस्ताव में सभी सुझावों को शामिल किया था।
उन्होंने इस बारे में सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आग्रह किया था और उन्हें जानकारी दी थी कि किस तरह यह सड़क पूरे गुढिय़ारी तथा रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश इलाके के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन की बेहद महत्वपूर्ण एंट्री हो सकती है। इस आधार पर सीएम साय ने पहल कर न केवल इस सड़क की वित्त विभाग के मंजूरी दिलवाई, बल्कि पीडब्लूडी महकमे ने इसके निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


