Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

ये गिरफ्तारियां पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से की गईं।

Raipur City News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार
X
Raipur City News : रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने साइबर अपराधों के मामलों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर जांच की और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारियां पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से की गईं।


Raipur City News : केस 1- 88 लाख की ठगी
प्रार्थी रश्मि ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर उनसे 88 लाख रुपए की ठगी की गई। इस शिकायत पर रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318(4), 3(5), 238, 111 के तहत मामला पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान, पश्चिम बंगाल से आरोपी सुमन सिल और मध्य प्रदेश के भोपाल से देवराज कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। इस केस में कुल 84 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए गए हैं।


Raipur City News : केस 2- 99 लाख की ठगी
दूसरे मामले में, प्रार्थी अनिमेष तिवारी ने तेलीबांधा थाने में 99 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे बाद में रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपा गया। विवेचना के बाद, आरोपी दीपक (उम्र 29 वर्ष), जो दिल्ली के जेजे कॉलोनी, द्वारिका में छिपा हुआ था, को गिरफ्तार किया गया।


Raipur City News : केस 3- 1.16 करोड़ की ठगी
तीसरे मामले में, प्रार्थी महेश चंदानी ने पंडरी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे 1.16 करोड़ रुपए की ठगी हुई। इस मामले की विवेचना में, आंध्र प्रदेश के विजयवाडा से आरोपी सैयद जानी बासा को गिरफ्तार किया गया। इस केस में पहले भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Raipur City News : सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। रेंज साइबर थाना रायपुर की इस बड़ी कार्रवाई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire