Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हिरण के सींग के साथ दो गिरफ्तार...

इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वन विभाग की टीम की मुस्तैदी और साहस स्पष्ट दिखाई देता है।

Raipur City News : वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हिरण के सींग के साथ दो गिरफ्तार...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोवा इलाके से दो शिकारियों, यासिर खान और फराज खान, को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हिरण के सींग और अवशेष बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वन विभाग की टीम की मुस्तैदी और साहस स्पष्ट दिखाई देता है।

Raipur City News : बता दें कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान जमकर विरोध किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने दृढ़ता के साथ उन्हें काबू कर लिया। यह ऑपरेशन प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख राव साहब के निर्देशन और रायपुर वन मंडलाधिकारी व संयुक्त वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ऑपरेशन का नेतृत्व उड़नदस्ता अधिकारी और रायपुर रेंजर दीपक तिवारी ने किया, जिसमें बीएफओ अमृत पाल सिंह, भूपेंद्र खैरवार, दीपक वर्मा, गोस्वामी और सहयोगी यशपाल शामिल रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire