Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : खाद्य विभाग ने तीन राइस मिलों में की सीलबंद की कार्रवाई, जांच जारी...

यह कदम राज्य में खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Raipur City News : खाद्य विभाग ने तीन राइस मिलों में की सीलबंद की कार्रवाई, जांच जारी...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला प्रशासन ने आज जिले के विभिन्न राइस मिलों की जांच की, जिसमें समय पर धान उठाव और अन्य अनियमितताओं के बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान महामाया राइस मिल, लड्डू गोपाल राइस मिल, गोयल एनर्जी राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल और रानू गांधी राइस मिल की जांच की गई। जांच के दौरान महामाया राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल और रानू गांधी राइस मिल में अनियमितताएं पाए जाने पर इन राइस मिलों को सील कर दिया गया।

Raipur City News : यह कार्रवाई राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई। खाद्य विभाग ने इस कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट किया कि राइस मिलों की जांच निरंतर जारी रहेगी और धान उठाव की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यह कदम राज्य में खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire