Create your Account
Raipur City News : लोकगायक राजेंद्र रंगीला को नई दिल्ली में मिलेगी डॉक्ट्रेट की उपाधि, प्रदेश का गौरव बढ़ाया
- Rohit banchhor
- 23 May, 2025
यह उपाधि उनके सांस्कृतिक और कलात्मक योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान की जा रही है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक राजेंद्र रंगीला (Rajendra Rangeela) की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। नई दिल्ली में उन्हें डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और धरोहर को गीत-संगीत के माध्यम से देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया जा रहा है।

बता दें कि आरंग के छोटे से गांव कुटेशर में जन्मे राजेंद्र रंगीला (Rajendra Rangeela) ने अपनी मधुर आवाज और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के प्रति समर्पण से न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी छाप छोड़ी है। उनके गीतों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखते हुए लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। राजेंद्र रंगीला को उनकी कला के लिए पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
भारत सरकार द्वारा उन्हें अम्बेडकर फैलोशिप राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 नवंबर 2024 को उन्हें गुरुघासीदास राज्य अलंकरण से नवाजा था। ये सम्मान उनके लोक संगीत और सांस्कृतिक योगदान के लिए दिए गए थे। अब राजेंद्र रंगीला (Rajendra Rangeela) को नई दिल्ली में डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह उपाधि उनके सांस्कृतिक और कलात्मक योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
- 2. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 3. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 4. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

