Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, पुलिस कस्टडी में पेशी की तैयारी

पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Raipur City News : सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, पुलिस कस्टडी में पेशी की तैयारी
X

Raipur City News : रायपुर। लंबे समय फरार रहने के बाद आखिरकार सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे रायपुर लेकर पहुंची है। इस दौरान उसकी पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह बनियान और लोअर में नजर आ रहा है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बीते जून महीने में 30 दिनों के भीतर 7 एफआईआर दर्ज की गई थीं। जिनमें मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इनमें से एक मामला तेलीबांधा थाना और छह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज हुए थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए वीरेंद्र और उसका भाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने वहां कुछ स्थानीय नेताओं से मदद भी मांगी थी और ग्वालियर के एक किराए के मकान में छिपकर रह रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी रायपुर पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, क्योंकि तोमर बंधु लंबे समय से शहर के सबसे कुख्यात सूदखोरों में गिने जाते हैं और कई पीड़ित उनके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire