Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : शाहरुख खान के खिलाफ भ्रामक विज्ञापनों पर रायपुर में एफआईआर, 29 को होगी सुनवाई...

इस मामले की सुनवाई अब 29 मार्च 2025 को होगी।

Raipur City News : शाहरुख खान के खिलाफ भ्रामक विज्ञापनों पर रायपुर में एफआईआर, 29 को होगी सुनवाई...
X

Raipur City News : रायपुर। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ा एक कानूनी विवाद है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शाहरुख खान के खिलाफ अधिवक्ता फैजान खान ने एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला विमल पान मसाला, फेयर एंड हैंडसम और रमी जैसे उत्पादों के विज्ञापनों से जुड़ा है, जिन्हें कथित तौर पर भ्रामक बताया गया है। आरोप है कि इन विज्ञापनों के जरिए देश के युवाओं और बच्चों को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है, जिससे कैंसर और गरीबी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इस मामले की सुनवाई अब 29 मार्च 2025 को होगी।

Raipur City News : बता दें कि यह मामला सिर्फ शाहरुख खान तक सीमित नहीं है। अधिवक्ता फैजान खान ने गूगल इंडिया (यूट्यूब इंडिया), अमेजन इंडिया (प्राइम वीडियो), नेटफ्लिक्स इंडिया, एम्स लिमिटेड (फेयर एंड हैंडसम), आईटीसी लिमिटेड (विमल पान मसाला), और हेड डिजिटल वर्क्स (ए23 रमी) जैसी बड़ी कंपनियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है। उनका दावा है कि इन कंपनियों द्वारा प्रसारित विज्ञापन न केवल भ्रामक हैं, बल्कि समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इन विज्ञापनों को कैंसर जैसी घातक बीमारियों और सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया गया है।

Raipur City News : कोर्ट ने लिया तत्काल संज्ञान-
रायपुर की दंडाधिकारी कृति कुजूर की अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया। अधिवक्ता फैजान खान और उनके सहयोगी अधिवक्ता विराट वर्मा की दलीलों के बाद सिविल केस नंबर 99/2025 दर्ज किया गया। कोर्ट ने इस मामले में मानहानि, उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन, और बौद्धिक संपत्ति से जुड़े आरोपों को शामिल किया है। अदालत ने त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है, जिससे इस मुद्दे पर जल्द फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire