Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: फुल कर लें अपने वाटर टैंक, आधे रायपुर में कल पानी सप्लाई रहेगी बंद

Raipur City News: राजधानी रायपुर में नगर निगम द्वारा 150 MLD फिल्टर प्लांट में पाइपलाइन की मरम्मत की वजह से गुरुवार शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस के दौरान शहर की

Raipur City News: फुल कर लें अपने वाटर टैंक, आधे रायपुर में कल पानी सप्लाई रहेगी बंद
X

रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर में नगर निगम द्वारा 150 MLD फिल्टर प्लांट में पाइपलाइन की मरम्मत की वजह से गुरुवार शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 33 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे शहर के कई वार्डों में शाम को पानी नहीं मिलेगा।

Raipur City News: निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 150 MLD फिल्टर प्लांट से ही शहर की 29 और 80 MLD प्लांट से 4 बड़ी पानी टंकियों को सप्लाई की जाती है। 9 जनवरी को फिल्टर प्लांट में वॉल्व बदला जाएगा। इस मरम्मत कार्य के दौरान गुरुवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 6 घंटे का शटडाउन किया जाएगा।

Raipur City News: इन वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित

फिल्टर प्लांट में एनआरवी वॉल्व बदलने के कारण कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, राजातालाब से पानी सप्लाई नहीं होगी।

Raipur City News: वहीं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग ओवरहेड कुल 33 टंकियों में 9 जनवरी गुरुवार को सुबह पानी सप्लाई होगी। उसके बाद शाम को पानी नहीं आएगा। फिल्टर प्लांट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नरसिंह फरेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 जनवरी को पानी की सप्लाई नियमित रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire