Create your Account
Raipur City News : पत्नी और ससुराल के अत्याचार से तंग आकर सुपरवाइजर ने किया सुसाइड, वीडियो बनाकर बयां किया दर्द...
- Rohit banchhor
- 09 Jan, 2025
पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बेंगलुरु के एआई इंजीनियर जैसे सुसाइड केस का मामला सामने आया है। एक सुपरवाइजर ने अपनी जान देने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक ने वीडियो में कहा कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
Raipur City News : बता दें कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय उदय राज मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला था। वह रायपुर में एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और अपने परिवार के साथ गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में रहता था। उदय का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। 7 जनवरी को उदय ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Raipur City News : मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास-ससुर, साले और साली पर मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसने पुलिस से आग्रह किया कि उसके बच्चों को उसके माता-पिता को सौंप दिया जाए और ससुराल पक्ष को सख्त सजा दी जाए। बताया जाता है कि उदय की पत्नी 3 जनवरी को बच्चों को लेकर बिना बताए घर से चली गई थी। इस घटना से उदय परेशान था। उसने 6 जनवरी को गुढ़ियारी थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Raipur City News : इसके बाद, 7 जनवरी को पत्नी ने मायके में वीडियो कॉल कर अपने आप को सुरक्षित होने की जानकारी दी, लेकिन उसी दिन उदय ने यह घातक कदम उठा लिया। गुढ़ियारी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि मृतक के वीडियो और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल जब्त कर पासवर्ड खोलने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 2. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 3. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 4. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

