Breaking News
:

Raipur City News : फॉर्म हाउस बना नशे का अड्डा, पुलिस ने हुक्का पार्टी पर की रेड, 7 गिरफ्तार...

Raipur City News

सूचना पर विधानसभा पुलिस ने मौके से 7 नशेड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के पिरदा स्थित सतपाल फॉर्महाउस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया। फॉर्महाउस को नशे का अड्डा बनाकर वहां खुलेआम हुक्का पिलाया जा रहा था। सूचना पर विधानसभा पुलिस ने मौके से 7 नशेड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


Raipur City News : बता दें कि विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिरदा के सतपाल फॉर्महाउस में नशेड़ी युवाओं का जमावड़ा लगा हुआ है और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। विधानसभा थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा मारा और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 हुक्का पॉट और 200 ग्राम हुक्का फ्लेवर जब्त किया।


Raipur City News : यह पार्टी नशे की सामग्री का उपयोग करते हुए धड़ल्ले से चल रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेख सागर, शोएब आलम, मनु शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा, अनमोल जदवानी, विनेश लालवानी व संजय महानंद है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us