Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : सीको काई कराटे का शानदार प्रदर्शन, 14 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट, 51 को कलर बेल्ट

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने शानदार कराटे प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Raipur City News : सीको काई कराटे का शानदार प्रदर्शन, 14 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट, 51 को कलर बेल्ट
X

Raipur City News : रायपुर। सीको काई कराटे इंटरनेशनल, रायपुर द्वारा पिछले माह काफ क्लब की विभिन्न शाखाओं में आयोजित बेल्ट परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 14 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और 51 खिलाड़ियों को कलर बेल्ट प्रदान की गई। रविवार को आयोजित एक भव्य समारोह में रेंशी तुलसीराम सपहा (सीको काई प्रमुख रायपुर, काफ क्लब संस्थापक) ने खिलाड़ियों को बेल्ट वितरित की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने शानदार कराटे प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में शिवम प्रशांत, काजल कुर्रे, दीपक तारक, वंशिखा मोदी, काजल पुरैना, चैतन्य यदु, मयंक देवांगन, युवराज पुरेना, सागर भक्त सिन्हा, अपूर्वा बाजपेयी, विन्शी विक्टर, अंजलीना जॉनसन, अभिज्ञान तिवारी और दीक्षा रमानी शामिल हैं। वहीं, कलर बेल्ट प्राप्त करने वालों में मोक्ष तारक, प्रणव ध्रुव, अद्विका नथानी, नाईशा कोहली, पियुष साहू, रुद्रांश गुप्ता, सर्नग्य, खुशी सिंग, भाविका, आध्या साहू, हर्षित, ट्रींसी, अलिषा, सिदिघी, देवेंद्र निषाद, लिलिमा, राघवी, गौरव, मौलिशा रिशब, ज्योषिता, सालोम, रुत्वी, रुद्र, वी. सीजू, आरोही, आरातिका, गीतिका, अरनव, हर्षा, गैलिना, श्रीमयी, युतिका और ट्विंकल शामिल हैं।


समारोह में संजीव सिन्हा, सेन्सेई आदित्य तिवारी, सेन्सेई आशीष शर्मा, सेन्सेई जयेश सपहा, सेन्सेई विप्लव प्रशांत उपस्थित थे। रेंशी तुलसीराम सपहा ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ में कराटे के प्रचार-प्रसार और युवाओं के शारीरिक-मानसिक विकास में काफ क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire