Create your Account
Raipur City News : महादेव बुक ऐप और अवैध कोल लेवी मामले में ईओडब्ल्यू ने किया चालान पेश...
- Rohit banchhor
- 19 Jul, 2024
Raipur City News : रायपुर। महादेव बुक ऐप और अवैध कोल लेवी मामलों में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) द्वारा चालान पेश किया गया है।
Raipur City News : रायपुर। महादेव बुक ऐप और अवैध कोल लेवी मामलों में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) द्वारा चालान पेश किया गया है। बता दें कि ईओडब्ल्यू ने महादेव बुक ऐप मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें रितेश कुमार यादव, राहुल वक्टे, चन्द्रभूषण वर्मा, सतीश चन्द्राकर, सुनील कुमार दम्मानी, भीम सिंह यादव, अमित कुमार अग्रवाल, अर्जुन सिंह यादव, नीतिश दीवान और किशनलाल वर्मा है। इन लोगों पर धारा 120बी, 420, 467, 468, 471, 201 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 7।, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 4, 7, 8, 11 और सार्वजनिक अधिनियम, 1867 की धारा 4क के अंतर्गत अभियोग पत्र पेश किया गया है।
Raipur City News : वहीं अवैध कोल लेवी मामला में ईओडब्ल्यू ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग, संदीप कुमार नायक, सूर्यकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर, लक्ष्मीकांत तिवारी, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी, पारेख कुर्रे, राहुल सिंह, रोशन कुमार सिंह और वीरेन्द्र जायसवाल। इन लोगों पर धारा 120बी, 420, 384 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 7।, और 12 के तहत अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। इन सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। महादेव बुक ऐप के प्रमोटर्स और संचालकों के खिलाफ फरारी में कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 2. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 3. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 4. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

