Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर नगर निगम में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रवेश वर्जित, ट्रैफिक नियमों के प्रति सख्ती...

इस नए नियम को आज से लागू कर दिया गया है, और निगम मुख्यालय के बाहर ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।

Raipur City News : रायपुर नगर निगम में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रवेश वर्जित, ट्रैफिक नियमों के प्रति सख्ती...
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन ने यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और लोगों को जागरूक करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब से बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के नगर निगम मुख्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस नए नियम को आज से लागू कर दिया गया है, और निगम मुख्यालय के बाहर ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।

Raipur City News : बता दें कि रायपुर कलेक्ट्रेट में पहले ही यह नियम लागू किया जा चुका था, और अब इसे नगर निगम मुख्यालय में भी लागू कर दिया गया है। नियम के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। वहीं ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों को निगम परिसर में रोका जाएगा। इस नियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यालय के गेट पर ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire