Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : रायपुर को इंदौर की तरह स्वच्छ बनाने की कवायद, महापौर मीनल चौबे ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

उन्होंने कहा कि रायपुर को इंदौर की तरह देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार करने के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।

Raipur City News : रायपुर को इंदौर की तरह स्वच्छ बनाने की कवायद, महापौर मीनल चौबे ने लिया साफ-सफाई का संकल्प
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महापौर मीनल चौबे ने इंदौर दौरे से लौटने के बाद महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है। इंदौर की साफ-सफाई और वहां की व्यवस्थित प्रणाली का अध्ययन करने गईं मीनल चौबे ने रायपुर में भी उसी तर्ज पर काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि रायपुर को इंदौर की तरह देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार करने के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।

महापौर ने प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। साथ ही, शहर में गीले और सूखे कचरे को सख्ती से अलग-अलग एकत्र करने का नियम लागू किया जाएगा। इसके अलावा, रायपुर की सभी खुली नालियों को कवर करने की योजना बनाई गई है, ताकि शहर की स्वच्छता और सौंदर्य में सुधार हो।

इन सभी कार्यों की निगरानी का जिम्मा स्थानीय एनजीओ की महिलाओं को सौंपा जाएगा, ताकि कार्य में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो। महापौर ने कहा कि यह पहल रायपुरवासियों के सहयोग से ही सफल होगी और इसके लिए जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire