Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
X

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के बीच एक एक्टिवा सवार युवक के पास से 75 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आजाद चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 75 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। युवक की पहचान आजाद चौक निवासी मिलन शर्मा के रूप में हुई है।

Raipur City News: पुलिस की पूछताछ में युवक रकम के स्रोत के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इतनी बड़ी नगदी बिना वैध दस्तावेज के मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रकम जब्त कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। आगे की जांच आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई आजाद चौक थाना पुलिस द्वारा की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire