Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : इस वजह से कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Raipur City News : इस वजह से कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में कबीर जयंती के अवसर पर 11 जून 2025 को नगर पालिक निगम क्षेत्र की सभी मांस और मटन की दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्देश नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने जारी किया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि 11 जून 2025 को कबीर जयंती के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के पूरे क्षेत्र में पशु वध गृह और मांस-मटन की दुकानों पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दिन होटलों सहित किसी भी प्रतिष्ठान में मांस या मटन की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मांस-मटन को जब्त करना और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शामिल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire