Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : रायपुर रेंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का किया नष्टीकरण, देखें वीडियो...
सभी जब्त मादक पदार्थों को रायपुर के सिलतरा स्थित एक निजी पावर प्लांट की भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।

Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेंज अंतर्गत के जिलों महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद और धमतरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
Raipur City News : पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने इस कार्यवाही का संचालन किया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने की। इस समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वैष्णव भी शामिल थे।
Raipur City News : सभी जब्त मादक पदार्थों को रायपुर के सिलतरा स्थित एक निजी पावर प्लांट की भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया। इस प्रक्रिया में जिला महासमुंद के 443 प्रकरणों से 22,631.269 किलोग्राम गांजा, बलौदा बाजार के 05 प्रकरणों से 224.650 किलोग्राम गांजा, धमतरी के 08 प्रकरणों से 328.768 किलोग्राम गांजा और गरियाबंद के 16 प्रकरणों से 309.226 किलोग्राम गांजा को विधिवत नष्ट किया गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


