Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : डॉ. सलीम राज छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष निर्वाचित

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने पदभार ग्रहण कर लिया

Raipur City News : डॉ. सलीम राज छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष निर्वाचित
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद पर डॉ. सलीम राज को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। यह निर्णय वक्फ अधिनियम 1995 (संशोधित 2013) की धारा 20(क) के तहत किया गया, जिसमें पूर्व अध्यक्ष गुलाम मिन्हाजुद्दीन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव को वक्फ बोर्ड के सदस्य इमरान मेमन, मोहम्मद फिरोज खान, फैसल रिजवी और डॉ. सलीम राज द्वारा पेश किया गया था।


Raipur City News : राज्य शासन द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी, अवर सचिव मार्टिन लकड़ा के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2024 को रायपुर में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बहुमत से गुलाम मिन्हाजुद्दीन को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद, डॉ. सलीम राज को सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया।


Raipur City News : नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने पदभार ग्रहण कर लिया, और इस मौके पर वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं कर्मचारीगण ने उन्हें बधाई दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire