Raipur City News : दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से मिले जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता
डॉ. रमन सिंह ने इस मुलाकात में कहा कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि से वंचित करना उचित नहीं है।

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ जिला रायपुर के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से मुलाकात कर आकस्मिकता कार्यभारित, स्थायीकरण एवं राजीव स्मृति वन, तिल्दा, नवा रायपुर, सोंनडोंगरी, गोढ़ी, जोरा नर्सरी में कार्यरत दैनिक श्रमिको 4,000 रूपया श्रम सम्मान राशि भुगतान किये जाने के मांग को लेकर चर्चा हुआ। डॉ. रमन सिंह ने इस मुलाकात में कहा कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि से वंचित करना उचित नहीं है।
उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इसे सुलझाने का भरोसा दिलाया। गुप्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष ने यह भी अवगत कराया की छ.ग.राज्य लघु वनोपज संघ में,अधिकारी कर्मचारी का मनमानी बढ़ चुका है, मर्यादाहिन बाते करते है अधिकारी किसी को भी गाली गलौच करते रहते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि छ.ग.राज्य लघु वनोपज संघ नवा रायपुर में पदस्थ बैठी है सचिव मैंडम जो एक महिला है किन्तु किसी भी प्रकार के सहानुभूति नही है।
पूर्व से ही तानाशाह राज चला रहे है, प्रबंध संचालक अनिल साहु जो एक वरिष्ठ अधिकारी है वह भी दैनिक वेतन भी के लिये अनाप शनाप उलूल जूलूल शब्दों का प्रयोग करते है,मर्यादाहिन बाते करते हैं। अगर हम कहें कि संस्कार की अधिक्ता है या कमी तो कोई कम नही है, बहुत ही खेद का विषय जो एक निचले स्तर के दैनिक वेतनभोगी श्रमिक से छ.ग.राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक बेतुका,गाली गलौच करते हैं। अगर स्थिति नही सुधरा तो वन धन भवन का घेराव भी किया जायेगा।


