Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, महादेवघाट पर भक्तों का मेला...

नगर निगम रायपुर ने रायपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एनजीटी

Raipur City News : रायपुर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, महादेवघाट पर भक्तों का मेला...
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए महादेवघाट के समीप विशेष व्यवस्था की गई है। नगर निगम रायपुर द्वारा स्थापित विसर्जन कुण्ड में भक्तगणों का मेला सुबह से ही लग गया है, जहां वे श्रद्धापूर्वक श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन कर रहे हैं।


Raipur City News : बता दें कि भक्तजन घरों और पंडालों से लाई गई मूर्तियों को नगर निगम के द्वारा उपलब्ध कराई गई क्रेन और रोलिंग मशीन की सहायता से विसर्जन कुण्ड में विसर्जित कर रहे हैं। पूजा, अर्चना और आरती के बाद, गणपति बप्पा को दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर विदाई दी जा रही है।


Raipur City News : आज दोपहर 1 बजे तक, नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में श्रीगणेश की 2228 छोटी मूर्तियों और 234 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका था। श्रद्धालुओं द्वारा मूर्तियों के विसर्जन का यह सिलसिला तेजी के साथ जारी है।


Raipur City News : नगर निगम रायपुर ने रायपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एनजीटी, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, और छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के दिशा-निर्देशों के अनुसार विसर्जन व्यवस्था की है।


Raipur City News : इस आयोजन के लिए 8-8 घंटे की तीन पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो 17 से 23 सितंबर तक जारी रहेगी। क्रेन, गोताखोर, फायर ब्रिगेड और फर्स्ट एड मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था की गई है। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं और एक विशेष समिति भी गठित की गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire