Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : देवकीनंदन ठाकुर महाराज का माना एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, राज्य सरकार ने दिया राजकीय अतिथि का दर्जा

इस दौरान स्वागत रैली निकालते हुए उन्हें वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर ले जाया गया।

Raipur City News : देवकीनंदन ठाकुर महाराज का माना एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, राज्य सरकार ने दिया राजकीय अतिथि का दर्जा
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का मंगलवार को माना विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सनातन श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्वागत रैली निकालते हुए उन्हें वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर ले जाया गया।

प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीराम मंदिर पहुंचने पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने देवकीनंदन ठाकुर महाराज का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन के बाद महाराज ने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की।

आयोजकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से देवकीनंदन ठाकुर महाराज को राजकीय अतिथि का दर्जा देने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मांग को स्वीकार करते हुए रायपुर प्रवास की अवधि तक उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया है।

आयोजकों ने बताया कि 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire