Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सीता प्रदर्शनी में हिस्सा लेने प्रदेश भर से पहुंचे डिजाइनर, एक ही छत के नीचे मिली बड़ी वैरायटी...

इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से तकरीबन 35 डिजाइनर राजधानी पहुंचे थें

Raipur City News : सीता प्रदर्शनी में हिस्सा लेने प्रदेश भर से पहुंचे डिजाइनर, एक ही छत के नीचे मिली बड़ी वैरायटी...
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित कूल होम्स के क्लब हाउस में सोमवार को एक दिवसीय सीता प्रदर्शनी का आयोजन किया गयां उक्त जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता सीनी श्रीकुमार एवं ममता टावरी ने बताया की कार्यक्रम का उदघाटन प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।



Raipur City News : इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से तकरीबन 35 डिजाइनर राजधानी पहुंचे थें जहां रायपुरवासियो के लिए ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम्स, फुटवियर, साड़ी, सूट, लेहंगा, हैंड मेड आइटम, होम डेकोर सहित स्वादिष्ट व्यंजन की बड़ी वैरायटी उपलब्ध रही। आयोजकों ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाओं को मंच देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना एवं प्रतिभावान डिजाइनर्स को प्लेटफार्म देना है। प्रदर्शनी का उदघाटन प्रातः 11 बजे हुआ तो रात 9 बजे संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में समाजसेवी सविता गुप्ता उपस्थित रही।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire