Create your Account
Raipur City News : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देखी ‘द बंगाल फाइल्स’, बोले- फिल्म में दिखाई गई सत्य और हृदयस्पर्शी घटनाएँ
- Rohit banchhor
- 11 Sep, 2025
यह फिल्म न केवल ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाती है, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी काम करती है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार रात पंडरी के एक मॉल में ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म का प्रदर्शन देखा। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे एक सत्य और मार्मिक घटनाओं पर आधारित रचना बताया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म में भारत के विभाजन के दौरान की घटनाओं को दर्शाया गया है, जो वास्तव में घटी थीं। इसने उन्हें क्रोध और दुख की भावनाओं से भर दिया।
‘द बंगाल फाइल्स’ में विभाजन के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई त्रासदियों और मानवीय पीड़ा को दर्शाया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म ऐतिहासिक सत्य को उजागर करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस फिल्म को विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में प्रदर्शित किया जाना चाहिए ताकि लोग उस दौर की सच्चाई से रूबरू हो सकें।
छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज की ओर से आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस फिल्म को पश्चिम बंगाल में व्यापक स्तर पर दिखाने की कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म न केवल ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाती है, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी काम करती है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 2. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 3. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 4. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

