Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : रायपुर में क्रिकेट और बॉलीवुड का धमाल, लीजेंड 90 लीग में तमन्ना भाटिया समेत कई सितारे बिखेरेंगे जलवा...

इससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक शानदार अवसर है कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव एक्शन में देख सकें।

Raipur City News : रायपुर में क्रिकेट और बॉलीवुड का धमाल, लीजेंड 90 लीग में तमन्ना भाटिया समेत कई सितारे बिखेरेंगे जलवा...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में 6 फरवरी से शुरू होने वाली लीजेंड 90 लीग में क्रिकेट के दिग्गजों के साथ बॉलीवुड सितारे भी अपने जलवे बिखेरने को तैयार हैं। इस मेगा इवेंट का शानदार उद्घाटन समारोह बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की मौजूदगी में होगा। क्रिकेट प्रशंसकों को जहां मैदान पर अपने चहेते दिग्गज खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा, वहीं फिल्मी सितारों की रंगारंग प्रस्तुति भी इस आयोजन को खास बनाएगी।

Raipur City News : इस भव्य उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होंगे। जिनमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम व हार्डी संधू अपने परफॉर्मेंस से जोश भरेंगे। लीग का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। दोनों अनुभवी खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, जिससे यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है।

Raipur City News : मैच देखने के लिए टिकट मात्र ₹100 में उपलब्ध-
लीग के मैचों का आनंद उठाने के लिए दर्शकों को भारी भरकम टिकट राशि खर्च करने की जरूरत नहीं है। आम जनता मात्र ₹100 में स्टेडियम जाकर यह मुकाबला देख सकेगी। इससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक शानदार अवसर है कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव एक्शन में देख सकें।

Raipur City News : शाम 7 बजे से होगा मुकाबला, रायपुर में क्रिकेट और मनोरंजन का महासंगम-
लीग का पहला मुकाबला 6 फरवरी को शाम 7 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट और बॉलीवुड के प्रशंसकों के लिए यह इवेंट एक बड़ा आकर्षण होगा, जहां खेल और मनोरंजन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire