Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News: क्रेडाई का प्रापर्टी एक्सपो 23 से, स्पॉट बुकिंग पर ढेरों आफर्स, 40 डेवलेपर 200 से अधिक प्रोजेक्ट होंगे शामिल
Raipur City News: नया घर खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए क्रेडाई छत्तीसगढ़ का प्रापर्टी एक्सपो 23 से 25 अगस्त तक इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में आयोजित

रायपुर। Raipur City News: नया घर खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए क्रेडाई छत्तीसगढ़ का प्रापर्टी एक्सपो 23 से 25 अगस्त तक इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में आयोजित होगा। प्रापर्टी एक्सपो में लगभग 200 प्रोजेक्ट के साथ 40 डेवलपर्स मौजूद रहेंगे। जिसमें मकान,फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लाट या कमर्शियल स्पेश राजधानी रायपुर के बेस्ट लोकेशन, बेस्ट क्वालिटी, बेस्ट प्रापर्टी हायर करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।
Raipur City News: क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए क्रेडाई के अध्यक्ष संजय रहेजा, प्रोग्राम चेयरमेन ऋषभ जैन, नवनीत अग्रवाल, पंकज लाहोटी ने बताया कि क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो आयोजन 23 से 25 अगस्त तक इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। यह नए बायर्स के लिए तो यह सबसे बेस्ट मौका है। यहां आकर बायर्स अपनी मनपसंद और बजट में प्रापर्टी ले सकेंगे। वहीं पुराने प्रापर्टी होल्डर्स और भी नए निवेश कर सकते हैं। यहां 40 डेवलपर्स अपने 200 प्रोजेक्ट के साथ मौजूद रहेंगे।
Raipur City News: स्पॉट बुकिंग पर ढेरों आफर्स
क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो 2024 में स्पॉट बुकिंग पर ढ़ेरों अॅाफर लेकर आ रहा है। साथ ही स्पॉट पर फाइनैंस की आसान सुविधा भी मिलेगी। एक्सपो के आखिरी दिन बम्पर ड्रा निकाला जाएगा। हर बुकिंग पर निश्चित उपहार दिया जाएगा। इस बार रेरा के स्टाल भी-क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो में लगाया जा रहा है। यहां पर कस्टमर अपनी पसंद के प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ले पाएंगे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


