Raipur City News: सुबह 9 बजे शुरु होगी काउंटिंग, 104 टेबलों में होगी राजधानी के 70 वार्डों की मतगणना, सबसे पहले महापौर पद के लिए मतगणना
- Pradeep Sharma
- 14 Feb, 2025
Raipur City News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 15 फरवरी को मतगणना होने जा रही है। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों की मतगणना के लिए सेज बहार में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया
रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 15 फरवरी को मतगणना होने जा रही है। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों की मतगणना के लिए सेज बहार में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सुबह 9 बजे से सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में डाकमत पत्रों की गिनती शुरू होगी, इसके बाद साढ़े 9 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतगणना की जाएगी।
Raipur City News: सबसे पहले महापौर अध्यक्ष पद के लिए मतगणना
सबसे पहले महापौर अध्यक्ष पद के लिए और उसके बाद क्रमशः वार्डवार की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों की मतगणना एक ही टेबल पर होगी। इसके बाद वार्ड वार मतों की काउंटिंग शुरु होगी। दोपहर तक रूझान सामने आ जाएंगे। पूरी गिनती के बाद नतीजों की घोषणा होगी।
Raipur City News: एसएसपी डॉ लाल उम्मेद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मतगणना स्थल का एसएसपी, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, रायपुर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा तथा जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर तथा आरओ कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Raipur City News: 104 टेबल, 400 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी
, रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों की मतगणना के लिए 104 टेबल लगेंगे। मतगणना के लिए 400 से अधिक मतगणना कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। CAF के साथ लोकल पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

