Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : निगम की लापरवाही, खुले गड्ढे में गिरा 3 साल का बच्चा, बाइक सवार ने बचाई जान, देखें वीडियो...

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोग निगम प्रशासन से जवाबदेही और तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं।

Raipur City News : निगम की लापरवाही, खुले गड्ढे में गिरा 3 साल का बच्चा, बाइक सवार ने बचाई जान, देखें वीडियो...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम की लापरवाही उस वक्त उजागर हुई, जब वार्ड 62 में महीनों से खुले पड़े गड्ढे में एक 3 साल का मासूम बच्चा गिर गया। यह दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Raipur City News : बता दें कि निगम द्वारा कई महीनों पहले खोदा गया 4 फीट गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। इसी गड्ढे में खेलते वक्त मासूम फिसलकर गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने बच्चे को गड्ढे में गिरते देखा और तुरंत अपनी गाड़ी छोड़कर उसकी जान बचाई। बाइक सवार ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Raipur City News : स्थानीय लोगों ने निगम की इस लापरवाही पर गहरा रोष जताया है। उनका कहना है कि खुले गड्ढों की वजह से पहले भी कई बार खतरा हो चुका है, लेकिन निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोग निगम प्रशासन से जवाबदेही और तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire