Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: रायपुर नॉर्थ जोन में कॉप ऑफ द मंथ की शुरुआत, सम्मानित हुए उत्कृष्ट पुलिसकर्मी, देखें किन्हें मिला सम्मान

कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा में सक्रिय भूमिका के आधार पर चयनित किया गया।

Raipur City News: रायपुर नॉर्थ जोन में कॉप ऑफ द मंथ की शुरुआत, सम्मानित हुए उत्कृष्ट पुलिसकर्मी, देखें किन्हें मिला सम्मान
X

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के नॉर्थ जोन में पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान की शुरुआत की है। जिसमें माह अप्रैल 2026 के लिए नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा में सक्रिय भूमिका के आधार पर चयनित किया गया।

सभी चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। थाना गुढ़ियारी से थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल चंद्राकर, चौकी प्रभारी रामनगर उपनिरीक्षक प्रमोद कतलम और आरक्षक 2576 सुदीप मिश्रा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इन अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

इसी तरह थाना खम्हारडीह से प्रधान आरक्षक 353 देवेंद्र कुमार ध्रुव और महिला प्रधान आरक्षक 1773 खेमिन साहू को विभिन्न मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया। थाना खमतराई से आरक्षक 2389 ताराचंद दीवान, थाना उरला से आरक्षक 2165 नरेश प्रधान और थाना पंडरी से महिला प्रधान आरक्षक 29 कांती देवी गायकवाड़ को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए “कॉप ऑफ द मंथ” पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सेवा प्रदान की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire