Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Raipur City News : जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी नर्तक दलों की रंगारंग प्रस्तुति, 17 राज्यों के कलाकारों का होगा जमावड़ा...
- Rohit banchhor
- 12 Nov, 2024
कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल अपने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है।
Raipur City News : इस अवसर पर आज अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश का दल आदिलोक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगा, उत्तराखंड का दल झींझी, होली, हन्ना और दिया नृत्य प्रस्तुत करेगा, जबकि तेलंगाना का माथुरी जनजाति नृत्य, राजस्थान का वालर गरासिया गैर नृत्य और सिक्किम का सुब्बा लोक नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति देगा।
Raipur City News : दो दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक झलक और जनजातीय संगोष्ठी-
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शाम 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी और जनजातीय जीवन शैली पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।
Raipur City News : इस भव्य आयोजन का उद्देश्य देशभर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना और भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम से प्रदेश में जनजातीय समाज की गरिमा को बढ़ावा मिलेगा और अन्य राज्यों की संस्कृतियों से परिचय का अवसर मिलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Mohan Cabinet : खजुराहो से बुंदेलखंड पैकेज का ऐलान, मोहन कैबिनेट में लिए गए कई अहम फैसले
- 2. Dhurandhar : रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को लगा झटका, इन 6 देशों में हुई बैन
- 3. Most Google Searched Cricketer: विराट या रोहित नहीं बल्कि ये बने भारत के सबसे चर्चित क्रिकेटर, गूगल सर्च में नंबर-1 पर रहा युवा सितारा
- 4. Stock Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर, निफ्टी 26,000 के करीब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

