Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: सालों बाद मिलेंगे कॉलेज के दोस्त, खूब जमेगी...पुरानी यादें होंगी ताजा..दुर्गा कॉलेज में एलुमिनी मीट कल

Raipur City News: छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित दुर्गा महाविद्यालय के हीरक जंयती वर्ष पर 1951 से 2025 बैच के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह कल रविवार 16 फरवरी को अपरान्ह 01 बजे से शुरू होगा। बता दें कि मौदहापारा के केके

Raipur City News: सालों बाद मिलेंगे कॉलेज के दोस्त, खूब जमेगी...पुरानी यादें होंगी ताजा..दुर्गा कॉलेज में एलुमिनी मीट कल
X

रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित दुर्गा महाविद्यालय के हीरक जंयती वर्ष पर 1951 से 2025 बैच के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह कल रविवार 16 फरवरी को अपरान्ह 01 बजे से शुरू होगा। बता दें कि मौदहापारा के केके रोड पर संचालित दुर्गा महाविद्यालय पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कॉलेज में शुमार रहा है। वर्तमान में दुर्गा महाविद्यालय के पूर्व छात्र ब्यूरोक्रेसी, राजनीति,समाज सेवा और कारोबारी जगत में शीर्ष स्थान पर स्थापित होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

Raipur City News: दुर्गा महाविद्यालय एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया​ कि सन् 1951 से संचालित दुर्गा महाविद्यालय साल 2025.26 में अपनी हीरक जंयती मना रहा है। इस अवसर पर कॉलेज के दिनों में साथ पढ़ाई करने वाले पूर्व छात्र समाज में आज अलग अलग भूमिका निभा रहे हैं। कॉलेज के आने वाले छात्र भी देश और समाज के ​सर्वार्गीण विकास में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकें और उन्हें मॉटिवेट करने में पूर्व छात्र अपने अनुभव साझा करेंगे।

Raipur City News: कार्यक्रम की जानकरी देते हुए एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार छाटबार, उपाध्यक्ष बसंत सेठिया, कोषाध्यक्ष अजय कुमार दानी, सचिव अमरजीत सिंह संधू बंटी, सहस​चिव जसबीर सिंह सलूजा और दर्शन कुमार अठवानी ने बताया कि मिलन समारोह अपरान्ह 01 बजे पंजीयन क्रिया के साथ शुरू होगा।

Raipur City News: कार्यक्रम के पहले सत्र में अपरान्ह 1.30 बजे से 1.40 बजे तक सांस्कृतिक सत्र आरंभ, 1.40 बजे से 2.30 बजे तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 2.30 अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर आगमन, 2.40 बजे से 2.42 बजे तक मिलन समारोह का औपचारिक उद्घाटन माँ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्जवलन से होगा।

Raipur City News: अगली कड़ी में 2.42 बजे से 2.45 बजे तक छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत-अरपा पैरी का गायन,2.45 बजे से 2.50 बजे तक स्वागत भाषण प्राचार्य,2.50 बजे से 3.00 बजे तक महाविद्यालय की गौरव यात्रा प्रस्तुति महेन्द्र मुकीम द्वारा दी जाएगी।

Raipur City News: 3.00 बजे से 3.05 बजे तक एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल का उद्बोधन, 3.05 बजे से 3.15 बजे तक गुरूजनों को मंच पर आमंत्रण, 3.15 बजे से 3.20 बजे तक गुरूजनों का स्वागत, 3.20 बजे से 3.50 बजे तक गुरूजनों का आर्शीवचन 3.50 बजे से 4.00 बजे तक विशिष्ट अतिथियों का आमंत्रण, 4.00 बजे से 4.05 बजे तक विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और 4.05 बजे से 4.35 बजे तक विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन होगा।

Raipur City News:तीन चरणों में होगा परिचय सत्र

कार्यक्रम की अगली कड़ी में 4.35 बजे से 4.45 बजे तक महाविद्यालय के छात्रों द्वारा समूह नृत्य (हाई टी आरंभ होने की घोषणा), 4.45 बजे से 5.00 बजे तक परिचय सत्र प्रथम (1951-1980), 5.00 बजे से 5.05 बजे तक सांस्कृतिक कार्यकम, 5.05 बजे से 5.20 बजे तक परिचय सत्र द्वितीय (1981-2000), 5.20 बजे से 5.25 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम 5.25 बजे से 5.45 बजे तक परिचय सत्र तृतीय - (2000-2024), 5.45 बजे से 5.55 बजे तक सांस्कृतिक कार्यकम कार्यक्रम के अंतिम सत्र में 5.55 बजे से 6.00 बजे तक धन्यवाद ज्ञापन और समापन होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire