Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : न्यू अशोका बिरयानी में खाने से निकला कॉकरोच, हाइजीन पर उठे गंभीर सवाल...

यह उन लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय है, जो शुद्ध शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं।

Raipur City News : न्यू अशोका बिरयानी में खाने से निकला कॉकरोच, हाइजीन पर उठे गंभीर सवाल...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी में खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। दोपहर के समय जब कुछ ग्राहक होटल में भोजन कर रहे थे, तो उन्हें प्लेट में कॉकरोच दिखाई दिया। शिकायत करने पर होटल स्टाफ ने तुरंत माफी मांग ली, लेकिन इस घटना ने हाइजीन और फूड क्वालिटी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब इस मामले को लेकर होटल मैनेजर से सवाल किया गया, तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि खाने में कॉकरोच निकलना आम बात है।

Raipur City News : यह बयान होटल की साफ-सफाई और क्वालिटी कंट्रोल की पोल खोलता है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि किचन में बासी मटन और चिकन रखा हुआ था। इसके अलावा, होटल में उपयोग किए जाने वाले प्लेट और कटोरी भी ठीक से साफ नहीं किए जा रहे थे। यह साफ करता है कि होटल में हाइजीन और फूड सेफ्टी को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

Raipur City News : इसके अलावा, न्यू अशोका बिरयानी में वेज और नॉनवेज फूड को एक ही किचन में तैयार किया जाता है। इतना ही नहीं, वेज और नॉनवेज के लिए उपयोग किए जाने वाले मसाले भी एक ही होते हैं, जिन्हें नॉनवेज पकाने वाले हाथों से ही वेज आइटम में मिलाया जाता है। यह उन लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय है, जो शुद्ध शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire