Create your Account
Raipur City News : ग्राहक की बिरयानी में निकला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने दा पंजाबी रेस्टोरेंट पर की कार्रवाई...
- Rohit banchhor
- 26 Apr, 2025
ग्राहक की बिरयानी में कॉकरोच मिलने और वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रिज में रखे जाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित दा पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीरेंद्र कुमार भारतीय के नेतृत्व में टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की और कई गंभीर खामियां पाईं। ग्राहक की बिरयानी में कॉकरोच मिलने और वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रिज में रखे जाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
Raipur City News : बता दें कि खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मानकों का उल्लंघन और खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण की पुष्टि हुई। विभाग ने रेस्टोरेंट को तीन दिनों तक भोजन परोसने से रोकने की सख्त चेतावनी दी है और सुधार न होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
Raipur City News : खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राहकों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। रेस्टोरेंट को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 2. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 3. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 4. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

