Breaking News
:

Raipur City News : केंद्रीय बजट पर सीएम विष्णुदेव की प्रतिक्रिया, अमृतकाल विजन-2047 की झलक...

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की है।

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की है। सीएम विष्णुदेव ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 कार्यकाल के आज पेश हुए प्रथम बजट में अमृतकाल विजन - 2047 की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है।

Raipur City News : उन्होंने इसे विकसित भारत के लिए मील का पत्थर बताया। बजट को देश के गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के चहुंमुखी विकास पर केंद्रित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है और राज्य के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बजट की घोषणाओं को राज्य में तेजी से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

Raipur City News : बजट से छत्तीसगढ़ को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से राज्य के लोगों को नई उम्मीदें और संभावनाएं मिली हैं, जो छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में सहायक होंगी। इस सर्वसमावेशी बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से अभिनंदन किया है।

Share The News

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us