Create your Account
Raipur City News : सीएम विष्णुदेव साय ने हेलमेट पहनकर चलाई बाइक, लोगों से की यातायात नियमों का पालन करने की अपील...
- Rohit banchhor
- 16 Jan, 2025
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे राज्य और देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट पहनकर बाइक चलाकर प्रदेशवासियों को सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पर आयोजित बाइक रैली में भाग लिया और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन से होने वाले फायदों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है। हर व्यक्ति का परिवार और समाज के प्रति दायित्व होता है। हमें अपने जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे राज्य और देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया।
Raipur City News : उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण होती हैं और ये दुर्घटनाएं आसानी से रोकी जा सकती हैं। सीमित गति में वाहन चलाने और नशे के प्रभाव में वाहन न चलाने का भी उन्होंने खास ध्यान दिलाया। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने जीवन और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखें। इस अभियान के तहत रायपुर यातायात पुलिस द्वारा शहर भर में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा की थीम पर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
Raipur City News : पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकों और छात्रों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह, पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 2. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 3. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 4. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

