Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सीएम विष्णुदेव साय ने हाइड्रोजन ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम

अडानी नेचुरल रिसोर्सेस द्वारा विकसित यह हाइड्रोजन ट्रक कोयला खदानों में उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Raipur City News : सीएम विष्णुदेव साय ने हाइड्रोजन ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अडानी ग्रुप के हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रक देश का पहला हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रक है, जो खनन लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। अडानी नेचुरल रिसोर्सेस द्वारा विकसित यह हाइड्रोजन ट्रक कोयला खदानों में उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Raipur City News : यह पारंपरिक डीज़ल ट्रकों का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है, जो हरित भविष्य की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी साझेदारी के माध्यम से तैयार किया गया यह ट्रक 40 टन तक का भार वहन करने में सक्षम है और एक बार में लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा, यह हाइड्रोजन ट्रक न केवल तकनीकी नवाचार का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Raipur City News : यह छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह ट्रक खनन कार्यों में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल भारत को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire