Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : तीजा-पोरा तिहार पर सीएम विष्णु देव साय का महिलाओं के लिए विशेष उपहार, राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का पोस्टर भी होगा लॉन्च...
इस तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ की परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार सजाया गया है।

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व के बाद अब तीजा-पोरा तिहार का उल्लास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक झांकी के रूप में सजाया गया है, जहां मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजावट की जा रही है। मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ तीजा-पोरा तिहार की तैयारी में जुटी हुई हैं।
Raipur City News : महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री का विशेष उपहार-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत एक विशेष उपहार देने की घोषणा की है। वे 2 सितंबर को सुबह 11 बजे अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।
Raipur City News : इस तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ की परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार सजाया गया है। नांदिया-बैला की पूजा और तीजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 3 हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, जिसमें महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं और मितानिन शामिल होंगी।
Raipur City News : राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का पोस्टर विमोचन-
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन करेंगे। साथ ही प्रदेश में सुपोषण रथ के संचालन के लिए सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Raipur City News : कार्यक्रम में महिलाओं के कल्याण के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, संस्कृति विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल विभाग के समन्वय से महिलाओं के लिए खेल का आयोजन भी होगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


