Breaking News
Create your Account
Raipur City News : गुरु नानक देव जी की 544वीं जयंती, प्रकाश पर्व पर सीएम विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं
- Rohit banchhor
- 15 Nov, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Raipur City News : रायपुर। आज पूरे विश्व में गुरु नानक देव जी की 544वीं जयंती के रूप में प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी इस पावन पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Raipur City News : खालसा स्कूल में सिख समुदाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ, कीर्तन, और लंगर सेवा के साथ इस पर्व को मनाया गया। प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली।
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए सिख समाज की सेवा भावना और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, सेवा भाव सिख समाज की पहचान है। गुरुद्वारों में निःस्वार्थ सेवा का जो अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया जाता है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। सिख समाज ने देश की आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद की कामना की और कहा कि गुरु नानक जी की शिक्षाएं हमें मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं।
Raipur City News : प्रकाश पर्व के अवसर पर रायपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में गुरुद्वारों में विशेष सजावट की गई। सुबह से ही श्रद्धालु अरदास और भजन-कीर्तन में डूबे नजर आए। लंगर सेवा के जरिए सिख समाज ने गुरु नानक देव जी के सेवा भाव का संदेश दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
- 2. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 3. UP News : लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
- 4. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

